LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

राज्यपाल को दिखाया काला झंडा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा, छात्रों का बवाल

राज्यपाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद करने पहुंचे थे। इसी दौरान वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने राज्यपाल को न सिर्फ काला झंडा दिखाया बल्कि जमकर बवाल भी काटा.

Black flag shown to Bihar Governor
Black flag shown to Bihar Governor- फोटो : news4nation

Black flag shown to Bihar Governor : भोजपुर जिले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन के दौरे के बाद शुक्रवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। राज्यपाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद करने पहुंचे थे। करीब तीन घंटे तक विश्वविद्यालय परिसर में रहने के बाद जब वे पटना के लिए रवाना हुए, तो छात्रों और छात्र संगठनों ने अपनी मांगें राज्यपाल के सामने नहीं रख पाने को लेकर नाराजगी जताई। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने पर उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान विश्वविद्यालय में करीब तीन घंटे तक रहने के बाद राज्यपाल पटना के लिए रवाना हो गए।


 राज्यपाल के जाने के बाद छात्र संगठनों और छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अपनी विभिन्न मांगों को राज्यपाल के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल सका। इसी बात को लेकर छात्रों ने राज्यपाल के काफिले के जाने के बाद काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।

Diarch GO


विश्वविद्यालय का गेट तोड़कर  तोड़फोड़

विरोध कर रहे छात्रों और छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय का गेट तोड़ दिया और परिसर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों के हंगामे और तोड़फोड़ के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें छात्र विश्वविद्यालय के गेट को तोड़ते और नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।


छात्रों की मांगों को लेकर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि छात्र संगठन और छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करना चाहते थे। उनका आरोप है कि राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। राज्यपाल के पटना रवाना होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

NSIT
Nsmch


फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रदर्शन और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट