LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur hospital: पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, घायल व्यक्ति घंटों अस्पताल के बाहर फर्श पर तड़पता रहा

Bhojpur hospital:बिहार के पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का मामला सामने आया। अज्ञात घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार के बाद घंटों तक अस्पताल के बाहर फर्श पर पड़ा रहा, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Bhojpur hospital
पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही- फोटो : news4nation

Bhojpur hospital: बिहार के पीरो स्थित पिरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने आई। यहां एक अज्ञात घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार के बाद भी घंटों तक अस्पताल के बाहर फर्श पर पड़ा जिंदगी और मौत से जूझता रहा। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के लिए 112 डायल करें की टीम घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन बेहतर इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण उसे अस्पताल परिसर के बाहर ही छोड़ दिया गया।

चश्मदीदों के अनुसार घायल व्यक्ति कई घंटों तक फर्श पर पड़ा दर्द से तड़पता रहा। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में काफी नाराजगी और चिंता देखने को मिली। लोगों का कहना था कि अगर अस्पताल में सही समय पर इलाज की व्यवस्था होती तो मरीज को इस तरह बाहर फर्श पर नहीं पड़े रहना पड़ता। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। देर रात तक भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और रात करीब नौ बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Diarch GO

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में बेहतर इलाज और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा