LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur accident: भोजपुर में ट्रेन से कटकर टेंट संचालक की मौत! कॉल के बाद घर से निकला था युवक

Bhojpur accident: भोजपुर में ट्रेन से कटकर टेंट संचालक की मौत हो गई है। मोबाइल कॉल के बाद घर से युवक निकला था।

 Bhojpur accident
भोजपुर में दर्दनाक हादसा!- फोटो : news4nation

 Bhojpur accident: बिहार के भोजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन से कटकर एक टेंट संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी सत्य नारायण ठाकुर के बेटे विकास कुमार उर्फ विश्वास कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात विकास किसी कार्यक्रम से बाजा लेकर सट्टा से वापस घर आया था। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

ट्रैक पर शव पड़ा देखा

गांव के कुछ लोग जब गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान विकास के रूप में हुई। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। यह घटना आरा-सासाराम रेलखंड पर हुई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

Diarch GO

गांव में शोक का माहौल

बताया जा रहा है कि विकास अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां फुलझारो देवी, पत्नी प्रिया कुमारी और दो बहनें अनु और अंशु कुमारी हैं। उसकी शादी फरवरी 2024 में हुई थी और अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। इस घटना के बाद परिवार में गहरा दुख है। खासकर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट