LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Crime: भोजपुर में सनसनी! झगड़ा सुलझाने गए छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Bhojpur Crime: भोजपुर में झगड़ा सुलझाने गए छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है। उसे 72 घंटे तक निगरानी में रखा गया है।

Bhojpur Crime
भोजपुर में फायरिंग!- फोटो : news4nation

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार छोटे झगड़े को सुलझाने गया एक छात्र खुद ही गोलीबारी का शिकार हो गया। शाम के समय बदमाशों ने 26 साल के छात्र रैशन कुमार को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रैशन कुमार सिकरहटा थाना क्षेत्र के बीरबल टोला वार्ड नंबर 2 के रहने वाले हैं और स्नातक के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि उनका बिहार पुलिस में भी रिजल्ट आया है। घटना के बारे में खुद रैशन कुमार ने बताया कि मनैनी बाजार में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। वह वहां एक पक्ष की ओर से बीच-बचाव करने पहुंचे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चला दी।

Diarch GO

अफरा-तफरी मच गई

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, गोली पेट में लगने से उनके सीने और आंत को काफी नुकसान पहुंचा है। सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और अंदर के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया गया है, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अभी 72 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।

चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बदमाशों ने छात्र को क्यों निशाना बनाया। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा