LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

SP का आधी रात ऑपरेशन, तीन थानों के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Bihar News: भोजपुर में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अब रात के अंधेरे में भी मुस्तैदी परख रहा है।...

Bhojpur SP Inspects 3 Police Stations
SP का आधी रात ऑपरेशन- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अब रात के अंधेरे में भी मुस्तैदी परख रहा है। भोजपुर एसपी ने देर रात आरा के तीन थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, थानों की कार्यप्रणाली और शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस बल को अपराध नियंत्रण तथा रात्रि गश्ती को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने देर रात आरा नगर थाना, नवादा थाना और मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भी हलचल रही। एसपी ने मौके पर पुलिस व्यवस्था की बारीकियों को परखा और यह सुनिश्चित किया कि रात्रि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न हो।

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले ओडी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय की व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े जरूरी संसाधनों का जायजा लिया गया।एसपी ने थानों में सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण और अपराध नियंत्रण से संबंधित तख्तियों एवं दस्तावेजों की भी गहन जांच की। पुलिसिंग में रिकॉर्ड और डिजिटल व्यवस्था की भूमिका को देखते हुए सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली पर भी विशेष नजर रखी गई।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रखा जाए और अपराध से संबंधित सूचनाओं को समय पर अपडेट किया जाए, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस के पास जरूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो।

NSIT
Nsmch

थानों के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिर्फ कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय शहर की सड़कों पर निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि गश्ती और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता को परखने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों का सघन भ्रमण किया गया।एसपी ने सिंडिकेट, रमना मैदान, बड़ी मठिया, रामघरिया, अरण्य देवी मंदिर, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, शीशमहल चौक, स्टेशन रोड और जज कोठी मोड़ सहित कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इन इलाकों में रात के समय पुलिस की मौजूदगी, गश्ती व्यवस्था और संभावित संवेदनशील स्थानों की स्थिति को देखा गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती को प्रभावी और लगातार सक्रिय रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया।एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। रात में एसपी के इस निरीक्षण को शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना स्तर पर व्यवस्था की निगरानी के साथ शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में खुद पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लेने से पुलिस बल को भी रात्रि गश्ती को लेकर स्पष्ट संदेश मिला है।भोजपुर पुलिस का फोकस अब रात के समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर है। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर में रात्रि गश्ती और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार