LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bhojpur snake bite: भोजपुर में दर्दनाक हादसा! एक ही चौकी पर सो रही दो बहनों को सांप ने डसा, एक की मौत

Bhojpur snake bite: भोजपुर के रामदत्तही गांव में एक ही चौकी पर सो रही दो बहनों को सांप ने डस लिया। 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन का इलाज जारी है।

Bhojpur snake bite

Bhojpur snake bite: आरा में रक्षाबंधन पर मायके आई एक महिला के लिए त्योहार की खुशी कुछ ही घंटों में दुख में बदल गई। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के रामदत्तही गांव में शनिवार रात एक ही चौकी पर सो रही दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया। घटना में 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन कांती देवी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

रक्षाबंधन पर मायके आई थी कांती

परिजनों के अनुसार, कांती देवी रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को अपने मायके आई थी। शनिवार रात वह अपनी छोटी बहन खुशबू के साथ घर में एक ही चौकी पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने दोनों बहनों को डस लिया।

घर के लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई, जब वे जागे और सांप को वहां से जाते हुए देखा। इसके बाद परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान खुशबू कुमारी ने दम तोड़ दिया, जबकि कांती देवी का इलाज जारी है। कांती देवी की शादी बक्सर जिले के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी रितेश ठाकुर से हुई है।

पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थी खुशबू

खुशबू कुमारी पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थी। परिवार में उसकी मां परमलावती देवी के अलावा बहनें कांती देवी, रूबी देवी, बेबी देवी और आरती कुमारी हैं। उसके दो भाई सोनू ठाकुर और अभिषेक ठाकुर हैं। खुशबू की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मां और दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलने के बाद करनामेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा