LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Road Accident: भोजपुर मेंदर्दनाक हादसा, बाइक सवार जीजा-साला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौत

Bihar Road Accident: भोजपुर के सिकरहटा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साला को टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय संजय पंडित की मौत हो गई।

 Bihar Road Accident

Bihar Road Accident: भोजपुर के तरारी इलाके में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहटा थाना क्षेत्र के बनास नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला घायल है और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी उपेंद्र पंडित के 26 वर्षीय पुत्र संजय पंडित के रूप में हुई है। संजय मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घायल उसका साला रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार गांव का रहने वाला है।

गर्भवती पत्नी को ससुराल ले जा रहा था संजय

मृतक के भाई राकेश पंडित ने बताया कि संजय की पत्नी सुगांती देवी गर्भवती है और जल्द ही उसका प्रसव होने वाला है। इसी वजह से बुधवार दोपहर संजय अपने साले के साथ बाइक से अपनी ससुराल दनवार गांव जा रहा था। इसी दौरान बनास नदी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीरो पीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए पीरो पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साले की हालत को देखते हुए परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

NSIT
Nsmch

गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

संजय तीन भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में मां ललिता देवी, पत्नी सुगांती देवी और एक बेटी सिया कुमारी है। संजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गर्भवती पत्नी सुगांती देवी और मां ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों के रोने की आवाज से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा