LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : यूपीएससी परीक्षा में 603 वीं रैंक लाकर गाँव पहुंचा भोजपुर का लाल अमन, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Bihar News : यूपीएससी की परीक्षा पास कर भोजपुर का लाल अमन अपने गाँव पहुंचा. जहाँ ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उसका जोरदार स्वागत किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : यूपीएससी परीक्षा में 603 वीं रैंक लाकर गाँव पहु
गाँव पहुंचा यूपीएससी पास अमन - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के पनवारी गांव के होनहार युवक अमन कुमार के यूपीएससी परीक्षा में 603 वीं रैंक हासिल कर गांव लौटने पर रविवार को गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हर किसी के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि अमन की इस उपलब्धि ने न सिर्फ पनवारी बल्कि पूरे तरारी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर पनवारी पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने अमन कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि उनकी सफलता गांव के युवाओं के लिए नई प्रेरणा है। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया और अमन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Diarch GO

स्वागत करने वालों में पनवारी पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भाजपा सिकरहटा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष राहुल सिंह, सुर्यवंशी सिंह, शिक्षक शिवजी सिंह, राजीव रंजन सिंह, वीरेंद्र कुमार आजाद, संजय कुमार, विजय सिंह, किशन शर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, विजय शाह, रौनक कुमार, प्रो. अजित सिंह, रोहित कुमार, नरेंद्र शर्मा, राधेश्याम प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने कहा कि अमन कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं में मेहनत और लगन से बड़े लक्ष्य हासिल करने की नई प्रेरणा जगाएगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट