LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur murder case: भोजपुर छात्र हत्याकांड का खुलासा, 44 हजार के विवाद में गला रेतकर की गई थी हत्या

Bhojpur murder case: भोजपुर के मसाढ़ गांव में इंटर छात्र प्रीतम कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 10 दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में 44 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद हत्या की वजह सामन

Bhojpur murder case

Bhojpur murder case: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में इंटर के छात्र प्रीतम कुमार सिंह की गला रेतकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने केवल 10 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक के तीन मोबाइल फोन और खून के धब्बों वाले कपड़े भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में एक मोबाइल प्रीतम कुमार सिंह का है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एएसपी राजकुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित मसाढ़ गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान अंशु कुमार सिंह और भोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अंशु कुमार सिंह इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है।

Diarch GO

आरोपितों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 44 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अंशु कुमार सिंह ने किसी काम के लिए प्रीतम को 44 हजार रुपये दिए थे। जब वह काम पूरा नहीं हुआ तो अंशु लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की शाम प्रीतम कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मृतक के मोबाइल नंबर की गतिविधियों की जांच की। इसी आधार पर अंशु कुमार सिंह तक पहुंच बनाई गई। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा ने बताया कि घटना वाले दिन अंशु कुमार सिंह ने पहले प्रीतम कुमार सिंह के सिर पर पत्थर से हमला किया था। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो अंशु ने चाकू से उसका गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दूसरे आरोपित भोलू कुमार सिंह ने हत्या के दौरान रेकी करने और अंशु की मदद करने का काम किया। वह पूरे समय घटनास्थल के आसपास मौजूद था और गतिविधियों पर नजर रख रहा था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।