LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur News: भोजपुर में मिठाई दुकान पर रेड से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

Bhojpur News: भोजपुर के सलेमपुर बाजार में मिठाई दुकान पर पुलिस छापेमारी के दौरान हंगामा हो गया। इसके बाद वायरल वीडियो के बाद जांच शुर हो गई है।

Bhojpur News
भोजपुर में मिठाई दुकान पर पुलिस रेड- फोटो : news4nation

Bhojpur News:  बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में सिविल ड्रेस में की गई पुलिस छापेमारी अब विवादों में घिर गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना धोबहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में स्थानीय लोग छापेमारी करने पहुंचे दरोगा अभिषेक कुमार पर शराब के नशे में कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस मामले में दरोगा अभिषेक कुमार के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, हंगामा करने, मोबाइल छीनने और गलत एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं।

Diarch GO

सिविल ड्रेस में पुलिस छापेमारी

सिविल ड्रेस में पुलिस छापेमारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पहचान बताए पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी, जिससे विवाद की स्थिति बनी।भोजपुर एसपी राज ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित दरोगा की मेडिकल जांच कराई गई। ब्लड और यूरिन टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच होगी कि सिविल ड्रेस में छापेमारी क्यों की गई और पुलिस टीम किस सूचना के आधार पर वहां पहुंची थी।

जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीपीओ-वन को सौंपी गई

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीपीओ-वन को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर बाजार की उक्त मिठाई दुकान में शराब छिपाकर रखी जाती है और उसकी बिक्री की जाती है। इसी सूचना के आधार पर दरोगा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बहस की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल वरीय पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट