LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bhojpur Police: भोजपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कारनामेपुर थाना क्षेत्र से 2.070 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली।

Bhojpur Police

Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कारनामेपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 2.070 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कारनामेपुर थाना क्षेत्र में की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.070 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह जय प्रकाश मिश्रा का पुत्र है और भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा था और उसके साथ इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। भोजपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट