LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी के घर के बाहर कौन कर रहा रेकी? परिवार में दहशत, मां ने किया बड़ा ऐलान

Bharat Tiwari encounter: भोजपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार ने कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी द

Bharat Tiwari encounter

Bharat Tiwari encounter: भोजपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। परिवार ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध कार उनके घर के आसपास घूम रही थी और घर की रेकी की जा रही थी।

भरत तिवारी की बहन रूबी देवी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग उन सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की तुरंत गिरफ्तारी है, जिन पर परिवार को संदेह है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसडीपीओ, थाना प्रभारी (SHO) समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनका कहना है कि जब तक आरोपित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी मां का अनशन जारी रहेगा। परिवार ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। रूबी देवी ने कहा कि घटना के बाद पूरा परिवार डर के माहौल में रह रहा है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सुरक्षा बहुत जरूरी है।

Diarch GO

ग्रामीणों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग

परिजनों ने यह भी कहा कि एनकाउंटर मामले की जांच के लिए जब भी कोई अधिकारी आए तो पहले परिवार को इसकी जानकारी दी जाए। उनका कहना है कि इससे परिवार जांच में पूरा सहयोग कर सकेगा और अपनी बात भी अधिकारियों के सामने रख पाएगा। परिवार ने ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बदले की भावना से गांव के कई निर्दोष लोगों को भी इस मामले में शामिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस केस में 14 नामजद और करीब 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर बेगुनाह लोगों के नाम हटाने की मांग की है।