LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Crime: भोजपुर में दो फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, दोनों पर दर्ज हैं 22 संगीन मामले

Bihar Crime:संगीन आपराधिक मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए इनाम घोषित किया है।

Bihar Crime: भोजपुर में दो फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इन
आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित- फोटो : ASHISH

ARA: भोजपुर पुलिस ने संगीन आपराधिक मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर की अनुशंसा पर बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने आरोपी रोहित सिंह और अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार की पुरस्कार राशि मंजूर की है।

पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी रोहित सिंह, पिता राजेंद्र सिंह, के खिलाफ कुल 10 गंभीर आपराधिक कांड दर्ज हैं। वहीं चांदी थाना क्षेत्र के लेदीपुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह, पिता अनिल सिंह, के खिलाफ 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

 दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भोजपुर एसपी की ओर से गृह विभाग को पुरस्कार घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार के बाद गृह विभाग ने दोनों आरोपियों पर अलग-अलग 50 हजार का इनाम घोषित करने की मंजूरी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई और तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रोहित सिंह या अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी अथवा उनके ठिकाने से संबंधित पुख्ता सूचना देने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित होने के बाद पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सूचना मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार