LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur new transformer: किसानों को बड़ी राहत! नारायणपुर पंचायत में लगा नया बिजली ट्रांसफार्मर

Bhojpur new transformer: भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत में किसानों की सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। उप मुखिया निशांत उपाध्याय की पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

Bhojpur new transformer

Bhojpur new transformer: भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नारायणपुर पंचायत में किसानों को सिंचाई के दौरान बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह कार्य पंचायत के उप मुखिया निशांत उपाध्याय की पहल पर पूरा किया गया।

स्थानीय किसानों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही थी। बिजली की कमी के कारण खेतों की सिंचाई समय पर नहीं हो पाती थी, जिससे खेती-किसानी पर असर पड़ रहा था। किसानों को बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता था और उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता था।

Diarch GO

निशांत उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया

किसानों की इस परेशानी को देखते हुए उप मुखिया निशांत उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। उनके प्रयासों के बाद गांव में कृषि कार्य के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने बताया कि अब उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलने की उम्मीद है, जिससे खेतों की समय पर सिंचाई हो सकेगी और फसलों को भी लाभ मिलेगा। इससे खेती का काम पहले की तुलना में अधिक आसान और सुचारु हो जाएगा।

किसानों ने उप मुखिया का आभार व्यक्त किया

किसानों ने उप मुखिया निशांत उपाध्याय के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है और इससे पूरे क्षेत्र की खेती को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर उप मुखिया निशांत उपाध्याय ने कहा कि पंचायत के किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास और लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट