LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Death: भोजपुर में दर्दनाक हादसा! चापाकल पर करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Bhojpur Death: भोजपुर के अम्मा मोहम्मदपुर गांव में चापाकल पर करंट लगने से नंदकिशोर शाह की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

Bhojpur Death
नंदकिशोर शाह घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। वापस लौटते समय वह काली मंदिर के पास लगे चापाकल पर हाथ - फोटो : news4nation

Bhojpur Death: आरा में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव की है। मृतक की पहचान नंदकिशोर शाह के रूप में हुई है, जो त्रिवेणी शाह के बेटे थे।

बताया जा रहा है कि नंदकिशोर शाह घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। वापस लौटते समय वह काली मंदिर के पास लगे चापाकल पर हाथ धोने के लिए गए। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिवार को दी, जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नंदकिशोर शाह की करंट लगने से जान जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गजराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चापाकल के पास ही यह हादसा हुआ, जहां हाथ धोने के दौरान उन्हें करंट लगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और गांव में भी शोक का माहौल है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट