LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar MLC By election 2026: भोजपुर-बक्सर MLC उप-चुनाव के लिए मतदान जारी, आरा में MLC उपचुनाव के दौरान भारी हंगामा, मतदान केंद्र के पास पार्टी दफ्तर होने पर राजद समर्थकों का बवाल

Bihar MLC By election 2026:आरा में MLC उपचुनाव के दौरान भारी हंगामा की खबर है, मतदान केंद्र के पास पार्टी दफ्तर होने पर राजद समर्थकों का बवाल काटा है....

Bihar MLC By election 2026:
आरा में MLC उपचुनाव के दौरान भारी हंगामा- फोटो : reporter

Bihar MLC By-election 2026: बिहार विधान परिषद उप-चुनाव के दौरान आरा में सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब मतदान केंद्र के पास पार्टी कार्यालय होने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। राजद प्रत्याशी के समर्थकों और प्रशासन के बीच हुई इस नोकझोंक ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया।

अपराध और चुनाव आचार संहिता की भाषा में कहें तो यह मामला आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय के समर्थकों ने दंडाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका दावा था कि मतदान केंद्र के मात्र 10 मीटर के दायरे में एक राजनीतिक दल का कार्यालय संचालित हो रहा है, जो चुनाव आयोग के प्रतिबंधित क्षेत्र के नियमों के खिलाफ है।

Diarch GO

हंगामे के बावजूद भोजपुर और बक्सर के कुल 25 केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इस चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड पार्षद 'वोटर' हैं, जो जेडीयू के कन्हैया प्रसाद और राजद के सोनू कुमार राय के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे विधान परिषद उप-चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होने का दावा किया है। भोजपुर जिले के सभी 14 केंद्रों पर लोकतंत्र का उत्सव कड़े सुरक्षा घेरे में मनाया जा रहा है।निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने इस उप-चुनाव  को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अपराध की भाषा में कहें तो किसी भी तरह की बूथ कैप्चरिंग या चुनावी धांधली को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के जरिए पैनी नजर रखी है।

NSIT
Nsmch

भोजपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया खुद 'अलर्ट मोड' पर हैं। वे लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि आदर्श आचार संहिताका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों में इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी 14 केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विधि-व्यवस्था  पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने सुव्यवस्थित वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी सक्रिय रखा है।

रिपोर्टर- आशीष कुमार