LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Accident: भोजपुर में बिजली के खंभे पर काम कर रहे मिस्त्री की दर्दनाक मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Bihar Accident: भोजपुर के पीरौटा ब्रह्मस्थान के पास करंट लगने से बिजली मिस्त्री दिलराज कुमार की मौत हो गई। पोल से गिरने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Bihar Accident
करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत- फोटो : news4nation

Bihar Accident: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीरौटा ब्रह्मस्थान के पास करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली का तार ठीक करने के दौरान उसे करंट लगा, जिससे वह पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के आनाइठ गांव निवासी 34 वर्षीय दिलराज कुमार के रूप में हुई है। वह श्रीनिवास प्रसाद के पुत्र थे। दिलराज कुमार एक प्राइवेट कंपनी के तहत बिजली मिस्त्री का काम करते थे।

परिजनों ने बताया कि रोज की तरह शाम करीब 7 बजे उनके पास एक कॉल आया था। इसके बाद वह घर से यह कहकर निकले कि काम करके जल्द लौट आएंगे। लेकिन कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि दिलराज कुमार को करंट लग गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि दिलराज के साथ काम करने वाले सुनील और उसके अन्य साथी फोन नहीं उठा रहे हैं।

Diarch GO

मौत के बाद परिवार में मातम

आरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौजूद गार्ड ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि दिलराज कुमार की शादी चार साल पहले बहिरो गांव निवासी अजय ठाकुर की बेटी अनु कुमारी से हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा हर्ष कुमार और दो बेटियां मेयरा कुमारी और श्री कुमारी शामिल हैं।दिलराज कुमार की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा