LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bhojpur road accident: भोजपुर में टेंपू पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल! कई की हालत गंभीर

Bhojpur road accident: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में देकूड़ा मोड़ के पास सवारी से भरी टेंपू पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। कई घायलों को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Bhojpur road accident
सड़क हादसे में दर्जनों घायल- फोटो : news4nation

Bhojpur road accident: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में गुरुवार (12 मार्च 2026) को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देकूड़ा मोड़ के पास सवारी से भरी एक टेंपू सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टेंपू सवारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी सवारी गाड़ी को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ दिया। अचानक मोड़ने से टेंपू का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। 

इस दुर्घटना में रतनार गांव के रहने वाले जालीम अंसारी, अगिआंव बाजार की अनिता कुमारी, बसौरी गांव के धनजी कुमार और शीला देवी, हरपुर गांव की रीना देवी, नगरव गांव की नैना देवी, किरण देवी, आरती देवी और अमरावती देवी सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा