LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur Train Accident: भोजपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Bhojpur Train Accident: भोजपुर जिले के गड़हनी में आरा-सासाराम रेलखंड पर धमनियां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक गुड्डू ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhojpur Train Accident

Bhojpur Train Accident: भोजपुर जिले के गड़हनी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आरा-सासाराम रेलखंड पर धमनियां गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मृतक की पहचान गड़हनी नगर पंचायत के शांति नगर वार्ड नंबर-2 निवासी सुनील ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना आरा-सासाराम रेलखंड पर धमनियां गांव के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी देवी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और रिश्तेदारों का घर पर लगातार पहुंचना जारी है।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की पहचान कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट