LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bhojpur bike theft: भोजपुर में बाइक चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Bhojpur bike theft: भोजपुर के आरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Bhojpur bike theft
बाइक चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Bhojpur bike theft: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई Ara नगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार भोजपुर पुलिस द्वारा बाइक चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम में आरा नगर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल शामिल था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की और बाइक चोरी गिरोह से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरा नगर थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 15 मार्च 2026 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय कानून की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी मिल सके।

भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट