LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bhojpur News:अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए संदेश के अग्निवीर कुंदन कुमार, दिबांग वैली में सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र निवासी अग्निवीर जवान कुंदन कुमार अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में ड्यूटी के दौरान 14 अगस्त से लापता हैं। 5 ग्रेनेडियर्स में तैनात कुंदन का परिवार से संपर्क टूट गया है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Bhojpur Agniveer  Kundan Kumar Missing Arunacha
भोजपुर का लाल कुंदन कुमार अरुणाचल में मिसिंग- फोटो : Reporter

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेसरा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह का पुत्र कुंदन कुमार अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। अग्निवीर जवान कुंदन की तैनाती भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स (5 Grenadiers) में है और वे वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली (Dibang Valley) जिले में तैनात थे। कुंदन के लापता होने की खबर सामने आते ही पूरे गांव और जिले में चिंता की लहर दौड़ गई है।


14 अगस्त से परिजनों से टूटा संपर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार 14 अगस्त 2026 से missing (लापता) चल रहे हैं और उनका परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार वालों ने बताया कि 14 अगस्त के बाद से ही कुंदन का फोन लगातार बंद आ रहा है और सैन्य अधिकारियों की ओर से भी उनके लापता होने की सूचना दी गई है। इसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से गहरे सदमे में हैं।


परिजन रामपुर पांडुरा पंचायत के हैं निवासी

लापता अग्निवीर कुंदन का परिवार जनेसरा गांव (पोस्ट- पांडुरा रामपुर, थाना- संदेश, जिला- भोजपुर) में रहता है। कुंदन के पिता भूपेंद्र सिंह एक साधारण किसान हैं। सेना में भर्ती होने के बाद देश सेवा कर रहे जवान के अचानक इस तरह लापता हो जाने से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।


सैन्य अधिकारियों और सरकार से मदद की गुहार 

घटना के बाद से ही पीड़ित परिजन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से गुहार लगाई है कि दिबांग वैली के दुर्गम क्षेत्रों में जल्द से जल्द व्यापक खोज अभियान (Search Operation) चलाकर उनके बेटे का सकुशल पता लगाया जाए। फिलहाल सेना की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।