LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur road accident: भोजपुर में दर्दनाक हादसा! स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत

Bhojpur road accident: भोजपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 साल की छात्रा सुधा कुमारी की मौत हो गई। ये हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ है।

Bhojpur road accident
भोजपुर में तेज रफ्तार का कहर- फोटो : news4nation

Bhojpur road accident: भोजपुर जिले में सोमवार (11 मई 2026) की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास हुआ। बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृत बच्ची की पहचान बड़हरा गांव निवासी सुमन कुमार की 8 वर्षीय बेटी सुधा कुमारी के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी और गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ती थी।परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह सुधा स्कूल गई थी। दोपहर में लंच होने के बाद वह खाना खाने के लिए घर लौट रही थी। इसी दौरान बड़हरा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।

Diarch GO

हालत गंभीर होने पर आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को इलाज के लिए पहले चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर होने पर आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि सुधा अपने भाई-बहन में सबसे बड़ी थी और मां-पिता की बहुत लाडली थी। परिवार में मां रिंकी देवी, एक भाई आर्यन कुमार और एक छोटी बहन है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट