LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur accident: भोजपुर में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, गांव में मातम

Bhojpur accident: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में खेत में काम कर रहे 68 वर्षीय किसान भागीरथी महतो की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhojpur accident

Bhojpur accident:  भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक किसान की पहचान 68 वर्षीय भागीरथी महतो के रूप में हुई है। वह कटेया गांव के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम सीताराम महतो था। जानकारी के अनुसार, भागीरथी महतो अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भागीरथी महतो मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

Diarch GO

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृतक किसान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा