LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Buxar firing news: आरा में महिला को गोली लगी! गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती, जानें मौजूदा स्थिति

Buxar firing news: बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के काट गांव में एक महिला को सीने में गोली लगने से गंभीर हालत में आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Buxar firing news
गोली लगने से महिला हुई घायल- फोटो : news4nation

Buxar firing news: आरा जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के काट गांव में एक महिला को गोली लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान आंचल कुमारी के रूप में हुई है। वह काट गांव की रहने वाली हैं और उनके पति का नाम प्रवीण सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला को सीने में गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत आरा लाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टर विकास सिंह ने ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोली निकाल दी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घर में हुए किसी विवाद के बाद महिला को गोली लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना कैसे हुई और गोली किसने चलाई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल महिला के पति प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। उन्हें अचानक फोन पर सूचना मिली कि उनकी पत्नी को गोली लग गई है। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे और परिजनों की मदद से पत्नी को इलाज के लिए आरा लेकर आए।

Diarch GO

घटना के बाद इलाके में डर और चर्चा का माहौल

घटना के बाद इलाके में डर और चर्चा का माहौल है। वहीं Brahmpur थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को गोली कैसे लगी।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा