LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Religious News: श्री देवराहा बाबाजी की 36वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हुआ विशाल भंडारा

Bihar Religious News: जगदीशपुर के श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में श्री देवराहा बाबाजी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि पर संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संतोष, भक्ति और अच्छे कर्मों का संदेश दिया।

Bihar Religious News

Bihar Religious News: जगदीशपुर स्थित श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में श्री देवराहा बाबाजी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संकीर्तन कार्यक्रम से पहले श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि इस संसार में कोई भी व्यक्ति हमेशा जीवित नहीं रहता। चाहे वह गरीब हो, बड़ा राजा हो या धन और सत्ता के अहंकार में डूबा हुआ व्यक्ति, एक दिन सभी को इस संसार को छोड़कर जाना पड़ता है।

संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि ज्ञानी, मूर्ख, साधु और असाधु सभी इस दुनिया से विदा हो चुके हैं। कोई भी अपने साथ धन-दौलत या संपत्ति नहीं ले जा सका। इस संसार में केवल व्यक्ति के कर्मों की कहानी ही बाकी रह जाती है। इसलिए मनुष्य को ईश्वर द्वारा जो कुछ मिला है, उसी में संतोष रखते हुए भगवान का भजन करना चाहिए और अपना जीवन अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।

Diarch GO

संतश्री ने लोगों को क्या कहा?

संतश्री ने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति को संसार का सारा धन भी मिल जाए, तब भी उसकी इच्छाएं समाप्त नहीं होतीं। उसका मन हमेशा और अधिक पाने की चाह में लगा रहता है, जिससे उसे कभी सच्ची शांति नहीं मिलती। इसलिए मनुष्य को अपने सभी कर्म भगवान को समर्पित कर संतोष और सादगी के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसके जीवन की चिंता और आवश्यकताओं का भार स्वयं भगवान उठाते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में खगड़िया, मधेपुरा, बेलदौर, पटना, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, मोतिहारी, आरा, बक्सर, रांची, हजारीबाग, नई दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में कौन-कौन लोग हुए मौजूद?

कार्यक्रम में रामनवमी शोभायात्रा ट्रस्ट के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान तथा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भक्तों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भंडारे में लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट