LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Arrah: आरा में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर! शिवकृति हॉस्पिटल में उमड़ी भीड़

Arrah: आरा में शिवकृति हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिय।

Arrah
आरा में स्वास्थ्य जागरूकता पहल! - फोटो : news4nation

Arrah: आरा के जीरो माइल स्थित शिवकृति हॉस्पिटल प्रा. लि. ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ डॉक्टरों से जरूरी सलाह भी ली।

शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों की अच्छे से जांच कर उन्हें सही इलाज और परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. शशि कुमार, डॉ. वंदना शेखर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मनी कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह और डॉ. स्नेह प्रिया ने अपनी सेवाएं दीं।

Diarch GO

कई जरूरी जांचें बिल्कुल मुफ्त

यहां मरीजों की कई जरूरी जांचें बिल्कुल मुफ्त की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, पल्स, एसपीओ2, तापमान, वजन और हीमोग्लोबिन शामिल थे। जांच के बाद लोगों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार सही सलाह दी गई और बेहतर जीवनशैली अपनाने के बारे में भी बताया गया। सुबह से ही शिविर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम को अच्छे तरीके से संचालित किया गया, जिसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और डॉक्टर से परामर्श तक की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे बहुत उपयोगी बताया।

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शिविर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक अच्छा तरीका हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल के संस्थापक मनोज कुमार झमन और प्रेम शिला देवी ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों और डॉक्टरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट