LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Arrah DM: काम ठप करना पड़ा भारी! आरा में डीएम ने 5 कर्मियों को किया सस्पेंड

Arrah DM: आरा में हड़ताल पर गए 5 राजस्व कर्मियों को डीएम ने निलंबित किया है। उन्होंने विभागीय कार्य बाधित करने पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Arrah DM
डीएम का सख्त रुख!- फोटो : news4nation

Arrah DM: आरा में हड़ताल और सामूहिक अवकाश पर रहकर सरकारी कामकाज में बाधा डालना पांच राजस्व कर्मियों को भारी पड़ गया। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने विभागीय निर्देशों के आधार पर इन सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में श्रीमन नारायण शर्मा जो तरारी अंचल कार्यालय में कार्यरत थे, चन्द्रशेखर चौबे जो बिहिया अंचल कार्यालय में थे, संजय कुमार सिंह जो चरपोखरी अंचल में कार्यरत थे, रंजीत कुमार जो उदवंतनगर से गड़हनी अंचल में प्रतिनियुक्त थे और राहुल राय जो सदर आरा अंचल कार्यालय में कार्यरत थे, शामिल हैं।

यह कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के सचिव के निर्देश के बाद की गई है। विभाग ने 11 फरवरी 2026 से बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ और संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा की गई हड़ताल और सामूहिक अवकाश को गंभीरता से लिया था। इस वजह से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ था, जिस पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। जांच में पाया गया कि इन कर्मियों ने बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 के नियम 8 का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अनदेखी की और लोक व्यवस्था से जुड़े कामों में बाधा डाली।

Diarch GO

तत्काल प्रभाव से निलंबित

इसी आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम 9 के तहत इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इन सभी कर्मियों का मुख्यालय संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय में तय किया गया है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट