LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Arrah SBI bank theft: SBI शाखा से पैसे निकालते ही उड़े 1.50 लाख! आरा में ग्राहक के साथ बड़ी वारदात

Arrah SBI bank theft: भोजपुर जिले के आरा शहर में एसबीआई जेल रोड शाखा से 2.50 लाख रुपये निकालने के बाद एक ग्राहक के बैग से 1.50 लाख रुपये चोरी हो गए।

 Arrah SBI bank theft

Arrah SBI bank theft: भोजपुर जिले के आरा शहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जेल रोड शाखा से रुपये निकालने के बाद एक ग्राहक के बैग से 1.50 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने टाउन थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की पहचान मौजमपुर-महली घाट निवासी राजेश तिवारी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच वह एसबीआई की जेल रोड शाखा पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने खाते से 2.50 लाख रुपये निकाले और पूरी राशि अपने बैग में रख ली।

Diarch GO

सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां 

राजेश तिवारी के अनुसार, रुपये निकालने के बाद वह बैंक परिसर में रखी एक कुर्सी पर बैठ गए। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बैग की जांच की तो उसमें रखे 2.50 लाख रुपये में से 1.50 लाख रुपये गायब थे। बैग में केवल एक लाख रुपये ही बचे थे। पीड़ित का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनके बैग से रुपये चोरी किए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपितों की पहचान करने और चोरी गई राशि बरामद करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है और पुलिस चोरी में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट