LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur theft case: आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आए बच्चे को बनाया निशाना, लॉकेट काटकर फरार होने की कोशिश

Bhojpur theft case: भोजपुर के आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आए बच्चे का सोने का लॉकेट काटकर भागने का मामला सामने आया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Bhojpur theft case
आरा अस्पताल में चोरी का मामला- फोटो : news4nation

Bhojpur theft case: भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल में सोमवार को चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। इलाज कराने आए एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर दो युवक भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल स्थित न्यू ओपीडी भवन की बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार एक महिला अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह न्यू ओपीडी भवन में लाइन में खड़ी होकर नंबर लगवा रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो युवक वहां पहुंचे और बच्चे के गले में पहना सोने का लॉकेट काट लिया। लॉकेट काटने के बाद दोनों आरोपी वहां से भागने लगे। तभी महिला को घटना की जानकारी हुई और उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनते ही अस्पताल में मौजूद लोग सक्रिय हो गए और दोनों युवकों का पीछा करने लगे।

Diarch GO

पीछा करने के बाद युवक को पकड़ लिया

काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए युवक की पहचान

पकड़े गए युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम के बेटे सुनील डोम के रूप में हुई है। पूछताछ और पिटाई के दौरान आरोपी ने अपने फरार साथी के जरिए चोरी किया गया सोने का लॉकेट वापस मंगवाया। बाद में वह लॉकेट अस्पताल के सुरक्षा सुपरवाइजर को सौंप दिया गया। हालांकि इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इसी वजह से पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की और पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया।

NSIT
Nsmch

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले सरकारी अस्पतालों में ऐसे उचक्कों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट