LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : आरा रेलवे स्टेशन बना रील्स बनाने वालों का अड्डा, अश्लील गानों पर डांस से यात्री परेशान, आरपीएफ की चुप्पी पर उठे सवाल

Bihar News : आरा रेलवे स्टेशन पर लगातार रील बनाने वालों का मजमा लग रहा है और यह रेलवे स्टेशन अब रील बाजी का अड्डा बन चुका है. हालाँकि आरपीएफ की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : आरा रेलवे स्टेशन बना रील्स बनाने वालों का अड्डा
रीलबाजों का अड्डा - फोटो : ASHISH

ARA : आरा रेलवे स्टेशन इन दिनों सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले युवाओं का नया अड्डा बन चुका है। प्लेटफॉर्म पर दिन-रात इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए वीडियो बनाने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह के मामलों के लगातार सामने आने के बाद स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आरपीएफ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्लेटफॉर्म पर खुलेआम अश्लील और भद्दे गानों पर रील बनाई जा रही है। यात्रियों के बीच हो रही इस तरह की हरकतों के कारण स्टेशन पर आने-जाने वाले रेल यात्री, विशेषकर महिलाएं और परिवार, बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने और व्यूज पाने की होड़ में युवा कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक मर्यादा की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं।

यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवानों की तैनाती के बावजूद ऐसे तत्वों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस की इस ढिलाई और निष्क्रियता के कारण रील बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं और उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। आम यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सफर के दौरान उन्हें इस तरह के अभद्र आचरण से आए दिन शर्मसार होना पड़ता है। इस पूरे घटनाक्रम ने रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। यात्रियों ने सवाल उठाया है कि अगर प्लेटफॉर्म जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का हुड़दंग मच रहा है, तो आरपीएफ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किस प्रकार कर रही है।

इस गंभीर मामले पर जब आरपीएफ अधिकारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो कोई भी अधिकारी कैमरे या मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों की यह चुप्पी प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ऐसे उपद्रवियों पर जल्द से जल्द कड़ा संज्ञान लेकर स्टेशन परिसर में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल किया जाए।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट