LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : वाहन चेकिंग में खुला हथियार का राज, बाइक से निकली लोडेड पिस्टल, 12 कारतूस के साथ अपराधी धराया

Bihar Crime : पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोच लिया, जिसके पास से लोडेड देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Bihar Crime : वाहन चेकिंग में खुला हथियार का राज, बाइक से नि
अपराधी धराया- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ara:  पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। अजीमाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोच लिया, जिसके पास से लोडेड देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना कमरिया से बागा जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास की है, जहां पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कमरिया की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। उसकी हरकत ने पुलिस को शक में डाल दिया, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जब बाइक और आरोपी की तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे बने टूल बॉक्स से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पिस्टल पूरी तरह लोडेड थी, जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई ने संभावित अपराध को टाल दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हैयह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वह इन हथियारों के साथ कहां और किस मकसद से जा रहा था।

भोजपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी कानून तोड़ेगा, वो सीधे सलाखों के पीछे जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार