LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Ara EOU Raid: भोजपुर में EOU का बड़ा एक्शन, अवर प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के घर 10 घंटे छापा

Ara EOU Raid: भोजपुर के आरा में EOU ने परिवहन विभाग के अवर प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के घर करीब 10 घंटे तक छापेमारी की। जमीन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

Ara EOU Raid

Ara EOU Raid:  भोजपुर जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने परिवहन विभाग के अवर प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के ठिकाने पर करीब 10 घंटे तक छापेमारी की। बुधवार सुबह पटना से पहुंची टीम ने आरा शहर के अवधपुरी मोहल्ले में स्थित उनके तीन मंजिले मकान में तलाशी शुरू की। करीब 10 घंटे की जांच के बाद EOU की टीम वहां से रवाना हो गई।

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई। EOU की टीम ने आरा के साथ पटना में भी एक साथ कार्रवाई की। पटना में अमित कुमार गुप्ता के दानापुर स्थित फ्लैट की भी तलाशी ली गई।

जमीन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच

EOU की टीम ने आरा स्थित मकान के अलग-अलग हिस्सों में कई घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज, निवेश से संबंधित कागजात और दूसरे जरूरी दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने कई जगहों पर संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात की जांच की। हालांकि, तलाशी में मिले दस्तावेजों और दूसरी सामग्री का पूरा आकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

EOU के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जारी सर्च वारंट के आधार पर टीम अमित कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंची थी। तलाशी के दौरान जमीन के कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज और दूसरे शहरों में संपत्ति से संबंधित कागजात मिलने की जानकारी दी गई है। अधिकारी के अनुसार, बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

NSIT
Nsmch

घर के बाहर तैनात था पुलिस बल

छापेमारी के दौरान अमित कुमार गुप्ता के मकान के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। तलाशी के दौरान घर में लोगों की आवाजाही पर भी रोक रही। EOU के अधिकारी सर्च वारंट के आधार पर घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच करते रहे। सुबह जब टीम पुलिस बल के साथ अवधपुरी मोहल्ले में पहुंची तो आसपास के लोगों में भी हलचल बढ़ गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर लोग मामले को लेकर चर्चा करने लगे। बाद में उन्हें EOU की कार्रवाई की जानकारी हुई।

2014 में परिवहन विभाग में हुई थी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता की नियुक्ति परिवहन विभाग में वर्ष 2014 में हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती भभुआ के दुर्गावती चेक पोस्ट पर बताई जा रही है। इससे पहले वह राज्य के अलग-अलग जिलों में भी काम कर चुके हैं। करीब 10 घंटे तक चली तलाशी के बाद EOU की टीम आरा स्थित मकान से रवाना हो गई। अब बरामद दस्तावेजों और दूसरे साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा