LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Rail Line: 70 साल का इंतजार हुआ खत्म, 2300 करोड़ की आरा-बलिया रेल लाइन जल्द होगी शुरू, बिहार-पूर्वांचल को बड़ी सौगात

Bihar Rail Line: 1960 के दशक से चली आ रही इस मांग को 2009 के रेल बजट में मंजूरी मिली थी, लेकिन लंबे समय तक फाइलों में कैद रही। अब इस परियोजना...

Ara Ballia Rail Project
गंगा पार दौड़ेगी तरक्की की रेल!- फोटो : reporter

Bihar Rail Line: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों का बरसों पुराना ख़्वाब अब हक़ीकत की पटरी पर उतरता दिखाई दे रहा है। बहुप्रतीक्षित आरा-बलिया रेल लाइन परियोजना को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। फाइनल लोकेशन सर्वे , ड्रोन मैपिंग और डीपीआर तैयार कर रेलवे मंत्रालय को सौंप दी गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब 2300 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से भोजपुर, बक्सर, सारण और बलिया समेत दियारा क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेल लाइन शुरू होने के बाद आरा और बलिया के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि वर्षों से उपेक्षित दियारा इलाकों को पहली बार सीधी रेल कनेक्टिविटी नसीब होगी। प्रस्तावित रूट बलिया के रघुनाथपुर स्थित जीत बाबा स्थान से होकर वीर लोरिक स्थान, जलालपुर खुर्द, रामपुर बस्तर, पिंडारी और बादिलपुर होते हुए गंगा नदी पार कर भोजपुर जिले तक पहुंचेगा और जगजीवन हॉल्ट के पास आरा रेल नेटवर्क से जुड़ेगा।

Diarch GO

रेलवे सूत्रों के मुताबिक दलदली जमीन और तकनीकी चुनौतियों की वजह से रूट में बदलाव किया गया है। आधुनिक तकनीक के जरिए ड्रोन सर्वे, थ्रीडी मैपिंग, मिट्टी जांच और जीपीएस आधारित अध्ययन पूरा कर लिया गया है। परियोजना में दो बड़ी नदियों पर एलिवेटेड रेल पुल बनाने की योजना भी शामिल है।

1960 के दशक से चली आ रही इस मांग को 2009 के रेल बजट में मंजूरी मिली थी, लेकिन लंबे समय तक फाइलों में कैद रही। अब इस परियोजना से दियारा इलाके में कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए दरवाज़े खुलने की उम्मीद बढ़ गई है।

NSIT
Nsmch