LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News:आरा में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग, टायर जलाकर की आगजनी

Bihar News: महीनों से जारी जलजमाव और बदहाल सड़क से परेशान लोगों का आखिरकार सब्र टूट गया।

Bihar News:आरा में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग,
लोगों का टूटा सब्र- फोटो : ASHISH

Ara: भोजपुर जिले के आरा शहर में महीनों से जारी जलजमाव और बदहाल सड़क से परेशान लोगों का आखिरकार सब्र टूट गया। वार्ड नंबर 43 और 44 के लोगों ने आनाइट मठिया के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल समस्या के समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्य सड़क से अंदर जाने वाले रास्ते पर नाली का निर्माण नहीं होने के कारण लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी जमा रहने से सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार और राहगीर इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।सबसे ज्यादा मुश्किल महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि जलजमाव और बदहाल रास्ते के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक प्रभावित हो गया है। बारिश या पानी बढ़ने के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है।

लगातार परेशानी के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया। आनाइट मठिया के समीप आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई महीनों से जलजमाव की समस्या झेलने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी तत्काल समाधान की मांग पर अड़े रहे। लोगों ने मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जलजमाव और सड़क की समस्या के समाधान को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर-आशीष कुमार