LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : भोजपुर में मड़ई में लगी भीषण आग, बकरी के बच्चों को बचाने के प्रयास में युवक गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bihar News : भोजपुर जिले में भीषण आग लगने की वजह से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. वह घर में फंसी बकरी को बचाने का प्रयास कर रहा था......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में मड़ई में लगी भीषण आग, बकरी के बच्चों
आग में झुलसा युवक - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत कानधरपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मड़ई में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, आग ने पूरी मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया था।

बकरी के बच्चों को बचाने की कोशिश में हादसा

इस भीषण अगलगी के दौरान एक मानवीय संवेदना और बहादुरी का मामला भी सामने आया। मड़ई में बकरी के छोटे बच्चे फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय युवक राहुल प्रसाद (पिता राजकुमार प्रसाद) आग की लपटों के बीच कूद पड़ा। हालांकि, वह बच्चों को बचाने में सफल तो रहा, लेकिन खुद आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।

Diarch GO

सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के वक्त राहुल अपने घर में सोया हुआ था। बाहर शोर सुनकर जब वह निकला तो देखा कि मड़ई जल रही है। झुलसी अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत वहां से निकाला और आनन-फानन में आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में राहुल का इलाज जारी है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास के अन्य घरों और रिहायशी इलाकों में फैलने से रोक लिया गया।

NSIT
Nsmch

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद कानधरपुर गांव में दहशत और गम का माहौल है। पीड़ित युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके और पीड़ित परिवार को उचित सहायता मिल सके।

आशीष की रिपोर्ट