LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में दर्दनाक हादसा, आम के बगीचे में लकड़ी बिनने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर हुई मौत

Bihar News : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिंगाही स्थित आम के बगीचे में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में लकड़ी बिनने गई महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई।

Bihar News : भोजपुर में दर्दनाक हादसा, आम के बगीचे में लकड़ी
महिला की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिंगाही स्थित एक आम के बगीचे में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ लकड़ी बिनने गई एक 45 वर्षीय महिला के ऊपर अचानक आम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीर गांव निवासी स्वर्गीय राजिन्द्र मांझी की पत्नी मुटरी देवी (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुटरी देवी रोजमर्रा की तरह सिंगाही स्थित बगीचे में सूखी लकड़ियां चुनने के लिए घर से निकली थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मुटरी देवी बगीचे में लकड़ी बिन रही थीं, तभी एक पुराना आम का पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ की भारी टहनियों के नीचे दबने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बगीचे के आसपास मौजूद ग्रामीण चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर दौड़े और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Diarch GO

इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। जैसे ही यह खबर जमीर गांव स्थित उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाने की पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया (पंचनामा व पोस्टमार्टम) में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक प्राकृतिक और दुखद दुर्घटना है, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट