LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, वार्ड सदस्य की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News : भोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वार्ड सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, वा
वार्ड सदस्य की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-319) पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा मठिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे वार्ड सदस्य लालबाबू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ पंचायत अंतर्गत मसाढ़ टोला निवासी 50 वर्षीय लालबाबू यादव के रूप में की गई है। वे स्थानीय वार्ड नंबर 13 के निर्वाचित वार्ड सदस्य थे और उनके पिता का नाम शिवजी यादव है। लालबाबू यादव की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की भयंकर तस्वीर देख आसपास के ग्रामीण और राहगीर भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचो-बीच रखकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के आश्रितों के लिए उचित सरकारी मुआवजे के साथ-साथ दोषी ट्रक चालक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम होने के कारण एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जगदीशपुर थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को ढांढस बंधाया और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते हुए उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल अनियंत्रित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

NSIT
Nsmch

फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि नियमों के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।

आशीष की रिपोर्ट