LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

Bihar News : अररिया में विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, मायके वालों ने दामाद पर लगाया आरोप, कहा ‘अवैध संबंध के चक्कर में बेटी को मार डाला’

Bihar News : अररिया में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी. परिजनों ने अवैध संबंध के चक्कर में उसकी हत्या की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : अररिया में विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, मायके
विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : RAJESH

ARARIA : जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उनके दामाद का गांव की एक महिला से एक वर्षों से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के बाद चोरी चुपके शादी कर लिया। जिसके बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित करता था। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई,लेकिन उसमें सुलह हो नहीं पाई। इसी बीच रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालत में शव मिला। विवाहिता तीन बच्चे की मां है और जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। 

मौके पर मायके वालों ने पहुंचकर फुलकाहा थाना को सूचना दी। जिसके बाद फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई। वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जो घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट करने में जुटा है। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आरोपी पति और उनके पिता को हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक में विवाहित तीन बच्चे की मां 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी पति अजय कुमार दास की संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में शव मिला। मामले की जानकारी रविवार की सुबह मृतका के सास के द्वारा सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के चुन्नी गांव स्थित मायके वाले को दी गई और अड़ोस पड़ोस को जानकारी दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मायके वालों ने फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सर्वप्रथम पुलिस ने जिस रूम में मृतका का शव पड़ा हुआ है,उसको घेरे में लेकर जांच कर रही है। वहीं मृतका के पति अजय कुमार दास एवं ससुर नेबू दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

NSIT
Nsmch

मृतका की मां रेणु देवी ने बताया कि मेरे दामाद का गांव के ही महिला से अवैध संबंध है।पिछले वर्ष दमाद ने उस महिला से चोरी चुपके शादी कर लिया। इसके बाद मेरी पुत्री और दमाद में विवाद होने लगा और उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा। पति पत्नी के बीच विवाद एक वर्ष से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व इसको लेकर पंचायती भी हुई थी,लेकिन पंचायती में सुलह नहीं हुआ और मेरी पुत्री की हत्या अन्य लोगों के साथ मिलकर कर दी गई। इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं गांव के लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राजेश की रिपोर्ट