LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

बिहार में बेलगाम हुए खनन माफिया, कार्रवाई करने पहुंचे SDM- SDPO की टीम पर हमला, 5 ट्रैक्टर जब्त

वैध खनन रोकने गई एसडीएम और एसडीपीओ की टीम पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बावजूद प्रशासन ने 5 ट्रैक्टर जब्त कर 5.31 लाख का जुर्माना ठोका है।

बिहार में बेलगाम हुए खनन माफिया, कार्रवाई करने पहुंचे SDM- S

Araria - बिहार में बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सीधे प्रशासनिक अधिकारियों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं। फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई 'धावा दल' की टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एसडीएम और एसडीपीओ बाल-बाल बचे हैं।

एसडीएम और एसडीपीओ की टीम पर हमला, मची अफरा-तफरी

डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर एसडीएम रंजीत कुमार रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में गठित धावा दल शुक्रवार को छापेमारी करने निकला था। बथनाहा थाना क्षेत्र के बेलाही पंचायत स्थित भद्रेश्वर नहर के पास जैसे ही टीम ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा, वैसे ही 10 से 15 लोगों की भीड़ ने अचानक अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में अधिकारी और पुलिस बल किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

पांच ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं पर 5.31 लाख का भारी जुर्माना

हमले के बावजूद प्रशासन ने पीछे हटने के बजाय सख्त कार्रवाई की। फारबिसगंज, बथनाहा और नरपतगंज थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में अवैध बालू लदे कुल 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैक्टर मालिकों पर 5.31 लाख रुपये का जुर्माना (शमन शुल्क) और खनिज मूल्य दंड अधिरोपित किया है।

नदियों का भूगोल बिगाड़ रहे खनन माफिया

अभियान के दौरान सुरसर और परमान नदी के विभिन्न घाटों पर छापेमारी की गई। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दीपौल में परमान नदी के भीतर इस कदर अवैध खनन किया गया है कि नदी की प्राकृतिक संरचना पूरी तरह बिगड़ चुकी है। माफियाओं द्वारा नहरों और नदियों के सीने को छलनी किए जाने से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।

NSIT
Nsmch

बथनाहा थाने में एफआईआर, हमलावरों की पहचान जारी

प्रशासनिक अधिकारियों पर हुए इस हमले के बाद बथनाहा थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (कांड) दर्ज की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। टीम में खनिज विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार और कई थानों की पुलिस बल शामिल थी।

सरकार का सख्त निर्देश: नहीं बख्शे जाएंगे माफिया

बिहार सरकार के सख्त आदेशों के बाद खनन विभाग और जिला प्रशासन लगातार एक्टिव मोड में है। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी काम में बाधा डालने और अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में भी नदियों और नहरों के किनारे यह विशेष अभियान जारी रहेगा।