LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Bihar Crime News : अनंत मेले में घूम रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : अनंत मेले में घूम रहे कुख्यात अपराधी को प

ARARIA : जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के रहड़िया में लगे अनंत मेला से पुलिस ने कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव को एक पिस्टल,दो मैगजीन,पांच जिंदा कारतूस,एक मोटरसाइकिल और नगद 22 सौ रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।कुख्यात रॉबिन यादव को पुलिस कई संगीन मामलों में तलाश कर रही थी। गिरफ्तार रॉबिन यादव पर जिले में एक दर्जन से अधिक रानीगंज और भरगामा थाना में संगीन मामलों में कांड दर्ज है। सोमवार शाम को एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि भरगामा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शम्भू कुमार झा को रात्रि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रहड़िया में आयोजित अनंत मेला में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ घूम रहे हैं। इस सूचना को भरगामा थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए भरगामा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम जब मेला में पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेर रखा है।

टीम ने तत्काल उसे अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रॉबिन यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता श्यामानन्द यादव रानीगंज के बेलसारा का रहने वाला बताया। तलाशी के क्रम में उसके दाहिने कमर से एक लोडेड पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई। पिस्टल को अनलोड करने पर उसमें से तीन जिंदा कारतूस मिले।साथ ही उसकी दाहिनी जेब में उसी पिस्टल का एक और मैगजीन बरामद हुआ,जिसमें 2 जिंदा कारतूस था। 

इसके अतिरिक्त,एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस संबंध में भरगामा थाना कांड संख्या 312/25, दिनांक 07 सितम्बर 25 धारा - 25(1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त रॉबिन यादव पर अररिया जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वर्तमान में उससे बरामद हथियार मेले में हथियार लेकर आने तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में एसपी ने आवश्यक पूछताछ करने की बात कही। छापेमारी दल में भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार,एसआई शंभू झा,होमगार्ड के जवान धीरज ठाकुर,अजय कुमार,रंजन कुमार पासवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अररिया से राजेश की रिपोर्ट