LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

Bihar News : अररिया पुलिस ने कंटेनर पर लोड शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : अररिया पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहाँ पुलिस ने कंटेनर पर लोड करीब 5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है........पढ़िए आगे

Bihar News : अररिया पुलिस ने कंटेनर पर लोड शराब की बड़ी खेप क
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : RAJESH

ARARIA : शराब तस्करी के खिलाफ अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के ललुआबाड़ी चौक के पास शनिवार को पुलिस ने एक छह चक्का कंटेनर से 5,448.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब शराब की इस बड़ी खेप के स्रोत और डिलीवरी प्वाइंट का पता लगाने में जुटी है।

गुप्त सूचना पर घेरा, कंटेनर की तलाशी में खुला राज

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप कंटेनर से ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर जोकीहाट थाना पुलिस ने ललुआबाड़ी चौक के पास गश्त के दौरान संदिग्ध छह चक्का कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 5,448.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में ले लिया।

पटना का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार चालक की पहचान धनराज कुमार (26 वर्ष), पिता शिवलाल राय, निवासी बैलोटी, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने कंटेनर HR55Y7353 को जब्त कर लिया है। चालक के पास से एक AL+ NOVA-25G मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस के लिए शराब की मात्रा से ज्यादा अहम अब यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी खेप कहां से चली थी और कहां पहुंचाई जानी थी। पुलिस के मुताबिक शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के साथ बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।

कांड दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 350/2026, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 317(2)/318(4) बीएनएस एवं 30(ए) बिहार उत्पाद अधिनियम तथा मद्य निषेध अधिनियम-2016 के तहत कार्रवाई शुरू की है। छापामारी टीम में पु.नि. राजीव कुमार झा, थानाध्यक्ष जोकीहाट, पु.अ.नि. सोनाली कुमारी, रंजनीकांत एवं गोविन्द राम, जोकीहाट थाना तथा गृहरक्षक  जवान शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

राजेश कुमार की रिपोर्ट