LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

सत्तू के विवाद में डबल मर्डर! ड्राइवर की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, सड़क पर बिछी लाश

मिली जानकारी के अनुसार, सत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान डबल मर्डर की घटना हुई.

Double murder in Forbesganj
Double murder in Forbesganj- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में सत्तू वाले से हुए मामूली विवाद में डबल मर्डर हो गया। फारबिसगंज में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और देखते ही देखते डबल मर्डर की घटना सामने आ गई। सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक और पिकअप ड्राइवर के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ठेला संचालक ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Goal 2026

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की हिंसा में आरोपी की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह मामूली विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग दहशत में हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतना छोटा विवाद कैसे इतनी बड़ी और भयावह घटना में बदल गया।

NSIT
Nsmch

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट