LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने अररिया जिला कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्
कार्यशाला का आयोजन - फोटो : RAJESH

ARARIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर गुरुवार को अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह जिले के विभिन्न मंडलों,पंचायतों एवं बूथ स्तर पर विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा नवनियुक्त विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा,समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प है।भाजपा कार्यकर्ता सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे एक माह तक जिले के विभिन्न मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए निष्ठा,अनुशासन और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।वहीं नवनियुक्त विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ समाज के बीच भाजपा की सेवा भावना को नई गति देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनसहभागिता का रूप देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में नरपतगंज की विधायक देवयंती यादव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यशाला में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

NSIT
Nsmch

कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा,संतोष सुराणा,नरपतगंज के पूर्व विधायक जय प्रकाश यादव, फारबिसगंज के पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी,जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,सुधीर सिंह,नागेश्वर यादव,विजय विश्वास,जिला महामंत्री आकाश राज,राजेंद्र यादव,जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर,कनकलता झा,चंद्रकला देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव,आलोक साहा ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन,जिला कार्यालय मंत्री सह नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,विधानसभा संयोजक विकास भगत,विधानसभा प्रभारी रजत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव,विनय सिंह,कमलेश साह,राजेश कुमार रजक,संतोष साह,मदन ठाकुर,विकाश मेहता, प्रीतम यादव बुलबुल,उमेश राणा,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं में “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि आगामी एक माह तक चलने वाले इस अभियान को अररिया जिले के गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाते हुए सेवा,समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जाएगा।

राजेश की रिपोर्ट