LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

खाकी को खुली चुनौती! शातिर अपराधियों ने कटर से काटा एटीएम का शटर, 19 लाख की लूट से इलाके में दहशत

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत नाथपुर में अपराधियों ने देर रात एसबीआई एटीएम को कटर से काटकर 18.85 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

खाकी को खुली चुनौती! शातिर अपराधियों ने कटर से काटा एटीएम का

Araria - नरपतगंज प्रखंड के नाथपुर स्थित स्टेट बैंक (SBI) परिसर में लगे एटीएम में गुरुवार की देर रात करीब 12:35 बजे अज्ञात अपराधियों ने धावा बोला। शातिर अपराधियों ने सबसे पहले कटर की मदद से एटीएम रूम के शटर को काटा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गैस कटर का उपयोग कर एटीएम मशीन को भी काट दिया और उसमें रखे कैश बॉक्स को निकालकर चंपत हो गए। 

जांच के बाद हुआ राशि का खुलासा

शनिवार की सुबह पटना से आए एटीएम विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार और क्षेत्रीय इंजीनियर मुकेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। विस्तृत जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मशीन में कुल 18 लाख 85 हजार रुपये मौजूद थे, जिसे अपराधी लूट ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह और नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में एटीएम विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (निवासी खाजपुरा, बरहमपुरा, पटना) धर्मवीर कुमार द्वारा नरपतगंज थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।