LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

जानलेवा साबित हुई कड़ाके की ठंड: ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक को आया दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक की हार्ट अटैक से जान चली गई। मृतक शिक्षक की पहचान मोकामा निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है।

जानलेवा साबित हुई कड़ाके की ठंड: ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक को आ

Araria  - बिहार में पड़ रही भीषण ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित डायट (DIET) में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेने आए जोकीहाट के एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद शिक्षा जगत और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

हास्टल के द्वार पर टहलते समय गिरे शिक्षक

मृतक शिक्षक की पहचान 50 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो पटना जिले के मोकामा के मूल निवासी थे। वे जोकीहाट प्रखंड के महलगांव पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोड़ैल में कार्यरत थे। डायट प्राचार्य आफताब आलम ने बताया कि मंगलवार सुबह दिनेश कुमार हॉस्टल के गेट के पास टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। 

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

शिक्षक के गिरते ही डायट कर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में फारबिसगंज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नंद किशोर ने पुष्टि की कि शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

डॉक्टरों की चेतावनी: दिल के मरीजों के लिए घातक है यह ठंड

NSIT
Nsmch

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, मृतक पहले से ही हार्ट के मरीज थे। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि कड़ाके की ठंड दिल के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

शिक्षा जगत में शोक की लहर

शिक्षक दिनेश कुमार सोमवार से ही 6 से 8वीं कक्षा के प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किए गए थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर विद्यालय के एचएम विवेकानंद वर्णवाल, शिक्षक नंद किशोर विश्वास, दीपक कुमार और मोहम्मद इब्राहिम सहित कई सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।