LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

Ration Card KYC: अररिया E-KYC को लेकर अलर्ट मोड में आपूर्ति विभाग, 15 फरवरी तक अंतिम मौका, वरना कट जाएगा नाम

Ration Card KYC: विभाग की ओर से ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इस तारीख तक जिन लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

Ration Card KYC
राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी जानकारी!- फोटो : social media

Ration Card KYC:  अररिया जिले में जन वितरण प्रणाली से जुड़े राशन कार्डधारकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में काम कर रहा है। इसी क्रम में अररिया जिले के सदर प्रखंड में ई-केवाईसी की स्थिति को लेकर विभाग ने चिंता जताई है, क्योंकि यहां अब भी बड़ी संख्या में लाभुक इस प्रक्रिया से वंचित हैं।

सदर प्रखंड की मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) शशि प्रिया ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रखंड क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारक समय रहते अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें। जिन लाभुकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के पास जाकर ई-पॉस मशीन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट का ई-केवाईसी अनिवार्य है।

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि

विभाग की ओर से ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इस तारीख तक जिन लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और वे खाद्यान्न लाभ से वंचित हो सकते हैं। एमओ शशि प्रिया के अनुसार, अररिया सदर प्रखंड में अब तक लगभग 74 प्रतिशत ई-केवाईसी ही हो पाया है, जबकि 26 प्रतिशत लाभुक अभी भी बाकी हैं। 21 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक, सदर प्रखंड में कुल 4 लाख 46 हजार 972 यूनिट लाभुकों का ई-केवाईसी होना था, लेकिन अब तक केवल 3 लाख 29 हजार 286 यूनिट का ही ई-केवाईसी पूरा हो सका है। इसका मतलब यह है कि अब भी 1 लाख 17 हजार 686 यूनिट लाभुक ई-केवाईसी से वंचित हैं।

सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश 

एमओ शशि प्रिया ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में जनवरी माह के भीतर अधिक से अधिक लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा कराया जाए। इसके लिए विभाग के अधिकारी लगातार वन-टू-वन पीडीएस डीलरों के संपर्क में हैं और प्रगति की निगरानी की जा रही है। आपूर्ति विभाग ने लाभुकों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करा लें, ताकि भविष्य में राशन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

NSIT
Nsmch