LATEST NEWS

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

यूपी की टीचर की बिहार में सगाई के महज इतने दिनों बाद गोली मारकर हत्या, ,जानिए पूरा सच

बिहार में यूपी के बाराबंकी की टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाते वक्त बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शिक्षिका की कुछ दिन पहली ही हुई थी सगाई हुई,जल्द ही उसकी शादी होनी थी.

यूपी की टीचर की बिहार में सगाई के महज इतने दिनों बाद गोली मा
यूपी की टीचर की बिहार में सगाई के महज इतने दिनों बाद गोली मारकर हत्या- फोटो : REPORTER

बिहार के अररिया जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश (यूपी) की एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है, जो यूपी के बाराबंकी जिले की निवासी थीं और अररिया जिले के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। यह वारदात सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुई जब शिवानी अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और मौके से फरार हो गए।


70 किमी दूर अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

गोली लगने के बाद शिवानी कुमारी जमीन पर गिर पड़ीं। खेत में काम कर रहे चश्मदीद किसान सुधीर यादव ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और शिक्षिका को सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घटनास्थल से अररिया सदर अस्पताल की दूरी लगभग 70 किलोमीटर होने के कारण, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवानी कुमारी नरपतगंज में किराए के मकान में रहती थीं और कुछ ही महीने पहले उनकी नियुक्ति इस स्कूल में हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी।

चश्मदीद का बयान और पुलिस की कार्रवाई

इस गंभीर हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कटहल बारी विद्यालय की यह शिक्षिका फारबिसगंज में रह रही थी और रोजाना स्कूल आती-जाती थी। एसपी ने कहा कि खवदा पंचायत में मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच कर रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।