LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Sports News - समुद्र में डूबने से बाल-बाल बचे सौरव गांगुली के भाई और भाभी, जाने क्या हुआ था

Sports News - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई और भाभी समुद्र में डूबने से बाल बाल बच गए। समय रहते लाइफ गार्ड ने दोनों को रेस्क्यू कर लिया। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

Sports News - समुद्र में डूबने से बाल-बाल बचे सौरव गांगुली क
बाल बाल बचे गांगुली के भाई भाभी- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - समुद्र में हुए एक हादसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता पुरी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि दोनों समुद्र में बोटिंग का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान तेज लहर के कारण उनकी बोट पलट गई। गनिमत यह रही कि लाइफगार्ड पास में ही मौजूद थे। जिन्होंने समय रहते दोनों को रेस्क्यू कर लिया।

स्नेहाशीष और अर्पिता के साथ यह हादसा ओडिशा  के पुरी में हुआ। बंगाल क्रिकट एसोसिएशन की जिम्मेदारी संभाल चुके स्नेहाशीष की पत्नी  ने बताया उनकी नाव में एक बड़ी लहर आई, जिसके कारण नाव पलट गई और वह और उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि लाइफगार्ड की त्वरित कार्रवाई ने हमारी जान बचा ली। घटना के गवाह स्थानीय लोगों ने कहा कि एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद स्पीडबोट का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे समुद्र में पलट गई।

यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास हुई, जब दंपति स्पीडबोट की सवारी का आनंद ले रहे थे। अर्पिता ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा को उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने वीडियो संदेश में आगे कहा कि मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी एसपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी।

NSIT
Nsmch