LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, दोपहर 1 बजे तक 61.11% वोटिंग, कई जगह मारपीट- झड़प

Bengal Assembly elections
Bengal Assembly elections- फोटो : news4nation

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदान एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर है। दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हो चुकी है। इसके पहले सुबह से ही तेज़ रफ्तार से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। मतदाताओं की कतार सुबह से देखि गई और 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग दर्ज की गई, जबकि सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा 18.39% था। इस चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट भी शामिल है। 

कई इलाकों में झड़प और हंगामा

वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से EVM से छेड़छाड़, मारपीट, झड़प और नारेबाजी की घटनाएं हुई हैं। मतदान के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ जगहों पर झड़प हुई, जबकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। डायमंड हार्बर के फाल्टा क्षेत्र में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जहां BJP के बटन को टेप से ब्लॉक करने की बात सामने आई। श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया। वहीं बीजपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई है।

बारिश से मतदान प्रभावित

बुधवार को राज्य के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बावजूद मतदान की रफ्तार बनी हुई है। हालांकि सुबह के बाद बारिश का असर ज्यादा नहीं देखा गया जिस कारण मतदान अपने सामान्य गति से जारी है। करीब करीब सभी बूथों  पर लंबी लाइनें देखने को मिली हैं जिस कारण दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हुई।

चुनावी आंकड़े और सुरक्षा इंतजाम

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 210 सामान्य, 68 अनुसूचित जाति (SC) और 10 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक पहली बार वोट डालने वाले हैं। वहीं 3.79 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। दूसरे चरण में 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 220 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


NSIT
Nsmch

पहले चरण में बना था रिकॉर्ड

23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 90% से अधिक वोटिंग दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना था। दूसरे चरण में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

4 मई को आएंगे नतीजे

राज्य में जारी इस हाई-प्रोफाइल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।