LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में भाजपा का दिल्ली-महाराष्ट्र वाला चाल नहीं चलने देगी ममता बनर्जी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में धांधली की बातें कही हैं. इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया.

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee- फोटो : news4nation

Mamata Banerjee :  तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक गुरुवार हुई, जहां पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का खाका तैयार किया गया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर वार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उन्होंने हुकांर भरते हुए कहा कि हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से पंजीकृत किया गया है। 

ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने पर ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम बाहरी लोगों को बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा, गुजरात के नकली मतदाताओं का नामांकन कराकर दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव जीते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को हटाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। 

एक अन्य घटनाक्रम में, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ उनके मतभेद हैं, और उनके प्रति अपनी वफादारी की पुष्टि की। उन्होंने कोलकाता में एक पार्टी सम्मेलन में कहा, ''मैं टीएमसी का एक वफादार सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।'' उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे अफवाह फैला रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी फर्जी खबरें फैला रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं।" डायमंड हार्बर सांसद ने यह भी कहा कि वह "पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करना जारी रखेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था"।

NSIT
Nsmch